सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ानों के स्थगन की अवधि बढ़ा दी है। नागर विमानन मंत्रालय के उड्डयन नियामक महानिदेशालय ने बताया कि निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ाने 30 सितंबर तक स्थगित रहेंगी। हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अलग-अलग आधार पर सक्षम अधिकारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। pic.twitter.com/ERgNjJZdRw — DGCA (@DGCAIndia) August 29, 2021
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचा; भारत के लिए टेबल टेनिस में अब तक का पहला पदक जीता
भाविनाबेन पटेल ने आज टोक्यो पैरालंपिक में महिला एकल वर्ग 4 टेबल टेनिस में भारत का पहला रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के अवसर पर रजत पदक जीतना देश के लिए किसी आश्चर्य और यादगार तोहफे से कम नहीं है। क्लास 4 वर्ग में दुनिया की 12वें स्थान पर मौजूद 34 वर्षीय भारतीय पैरा-टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना का फाइनल में यिंग के खिलाफ कड़ा मुकाबला था। स्वर्ण पदक के मैच में भाविना को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी से 0-3 से हार का सामना करना…
Read Moreपिछले 24 घंटों में कोविड के 45,083 नये संक्रमित रोगी पाये गए जबकि 35,840 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.53 प्रतिशत हुई
भारत में पिछले 24 घंटों में 35,840 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,88,642 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत पर पहुंची गई है। पिछले 24 घंटों में 45,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,68,558 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.13 प्रतिशत हैं। कोविड-19 टीकाकरण ने कल 63 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया। आज सुबह सात बजे…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्मारक में ‘संग्रहालय दीर्घाओं’ का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान इस परिसर के उन्नयन के लिए सरकार द्वारा की गई अनगिनत विकास पहलों को दर्शाया गया। प्रधानमंत्री ने पंजाब की वीर भूमि और जलियांवाला बाग की पवित्र मिट्टी को नमन किया। प्रधानमंत्री ने मां भारती की उन संतानों को भी नमन किया, जिनके भीतर जलती आजादी की लौ को बुझाने के लिए अमानवीयता…
Read More