मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में लगभग 130.47 लाख किसान एमएसपी मूल्यों पर हुए खरीद कार्यों से लाभान्वित हो चुके

वर्तमान खरीफ 2020-21 सत्र में 05.09.2021 तक 889.62 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का क्रय किया जा चुका है (इसमें खरीफ फसल का 718.09 लाख मीट्रिक टन और रबी फसल का 171.53 लाख मीट्रिक टन शामिल है), जबकि पिछले वर्ष की इसी समान अवधि में 764.39 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में लगभग 130.47 लाख किसान एमएसपी मूल्यों पर हुए खरीद कार्यों से लाभान्वित हो चुके हैं और उन्हें 1,67,960.77 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। धान की खरीद खरीफ विपणन…

Read More

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत ने आज दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में आज का दिन पदकों की सौगात लेकर आया। भारत ने आज दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। भारत ने आज के दिन की स्वर्णिम शुरूआत करते हुए पहले निशानेबाजी में फिर बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। निशानेबाजी के मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनीष नरवाल ने पैरालिम्पिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक देश के नाम किया। जबकि इसी स्पर्धा का रजत पदक सिंघराज अदाना ने जीता। अदाना का इन खेलों में यह दूसरा पदक है। बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने…

Read More

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर, मैं सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। शिक्षक दिवस एक ऐसा अवसर है जब हम उन सभी शिक्षकों की समर्पित सेवाओं का सम्मान करते हैं, जो हमारे बच्चों के बौद्धिक और नैतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। भारतीय…

Read More

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस: भारत में 6.3 करोड़ से अधिक एमएसएमई

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस विश्व की तरह ही भारत में किसी भी जगह एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के अभिन्न हिस्से हैं, जो एक ओर विविध उत्पादों की पेशकश करते हैं और दूसरी ओर बड़े उद्योगों के लिए मध्यवर्ती वस्तुओं को पहुंचाते हैं। यह सबसे बड़ा रोजगार पैदा करने वाला और भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में 6.3 करोड़ से अधिक एमएसएमई हैं, जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने और बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के लिए सहायक के रूप में काम करने की योग्यता व क्षमता है। निर्यात के संदर्भ में, यह…

Read More