देश ने कल एक करोड से अधिक कोविड रोधी टीके लगाकर महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश ने कल एक करोड से अधिक कोविड रोधी टीके लगाकर महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि पिछले ग्‍यारह दिनों में तीन बार यह उपलब्धि हासिल की गयी है। मंत्रालय ने कहा कि 53 करोड़ से अधिक कोविड का पहला टीका जबकि सोलह करोड से अधिक दूसरा डोज लगाया जा चुका है।टीकाकरण का नया चरण इस साल 21 जून से शुरू किया गया था। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मन‍सुख मांडविया ने कहा है कि सितम्‍बर माह में टीकाकरण की शुरूआत शानदार रही क्‍योंकि कल देश में एक करोड…

Read More

केरल के कोझीकोड में 11 लोगों में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि कोझीकोड में निपाह वायरस से जान गंवाने वाले किशोर के सम्पर्क में आने वाले 251 लोगों का पता लगाया गया है जिनमें 129 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इनमें से 54 अति जोखिम समूह वाले लोग हैं। कोझीकोड में कल एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वीणा जॉर्ज ने कहा कि संक्रमित के सम्पर्क में आने वालों में से ग्यारह में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। केन्‍द्र ने केरल सरकार को सुझाव दिया है…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिकेट में जीत और रिकॉर्ड टीकाकरण दोनों के लिए टीम इंडिया की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम इंडिया की प्रशंसा की है। भारत ने अपने टीकाकरण अभियान और क्रिकेट के मैदान पर महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। आज, पिछले 11 दिनों के भीतर तीसरी बार भारत में 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। क्रिकेट में भारत ने आज ओवल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: ‘टीकाकरण के मोर्चे पर और क्रिकेट की पिच पर आज का दिन शानदार रहा (एक बार फिर) । हमेशा की तरह #टीमइंडिया की जीत हुई।’ सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन

Read More

उत्‍तर प्रदेश में वायरल बुखार के अधिकांश मामलों और मौत का कारण डेंगू: केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि केन्‍द्रीय दल ने यह पाया है कि उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में वायरल बुखार के अधिकांश मामलों और मौत का कारण डेंगू है। उन्‍होंने कहा कि कुछ मामले स्‍क्रब टाइफस और लेपटोस्‍पिरोसिस के कारण हुए। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव को भेजे पत्र में राजेश भूषण ने कहा कि केन्‍द्र ने सुझाव दिया है कि बुखार के सभी मरीजों की डेंगू, मलेरिया, स्‍क्रब टाइफस और लेपटोस्‍पिरोसिस के लिए जांच कराई जाए। पत्र में एलिसा आधारित जांच सुविधाओं को मजबूत बनाने…

Read More