केंद्र सरकार ने 11 पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज 11 पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों: अरुणाचल प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य सचिव ने बैठक के आरम्भ में रेखांकित किया कि: राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 18+ आयु वर्ग के लोगों को पहली खुराक अति शीघ्र उपलब्ध कराने करने की आवश्यकता है। राज्यों को 60+ आयु वर्ग पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस श्रेणी के लोगों को टीके की दोनों खुराक देने…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी 6 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। हिमाचल प्रदेश में कोविड टीकाकरण की पहली खुराक सभी पात्र लोगों को सफलतापूर्वक दे दी गई है। राज्य का कठिन इलाकों पर ध्यान केंद्रित करने के प्रयास के अंतर्गत भौगोलिक प्राथमिकता, जन जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए पहल, और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर का दौरा शामिल है। राज्य सरकार ने महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, औद्योगिक श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों आदि पर विशेष ध्यान दिया…

Read More

पिछले 24 घंटों में कोविड के 45,083 नये संक्रमित रोगी पाये गए जबकि 35,840 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.53 प्रतिशत हुई

भारत में पिछले 24 घंटों में 35,840 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,88,642 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत पर पहुंची गई है। पिछले 24 घंटों में 45,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,68,558 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.13 प्रतिशत हैं। कोविड-19 टीकाकरण ने कल 63 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया। आज सुबह सात बजे…

Read More

राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 63 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए

राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 63 करोड़ 67 हजार से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये जा चुके हैं। कल 65 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाये गये। इस बीच गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोविड संबंधी उपाय अगले महीने के आखिर तक लागू रहेंगे। राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को भेजे पत्र में गृहसचिव अजय भल्‍ला ने कोविड के नियंत्रण और प्रबंधन संबंधी आवश्‍यक उपाय के लिए जिला और स्‍थानीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करने को कहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 45,083 नए मामले…

Read More