देश ने कल एक करोड से अधिक कोविड रोधी टीके लगाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले ग्यारह दिनों में तीन बार यह उपलब्धि हासिल की गयी है। मंत्रालय ने कहा कि 53 करोड़ से अधिक कोविड का पहला टीका जबकि सोलह करोड से अधिक दूसरा डोज लगाया जा चुका है।टीकाकरण का नया चरण इस साल 21 जून से शुरू किया गया था।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि सितम्बर माह में टीकाकरण की शुरूआत शानदार रही क्योंकि कल देश में एक करोड से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये गये। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बडा अभियान ऊंचाइयां छू रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से एक करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जाने और भारत को ओवल टेस्ट में इंग्लैंड पर मिली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण के मोर्चे और क्रिकेट की पिच पर हमेशा की तरह टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।
