हाल के घटनाक्रमों और सीबीएसई के परिणामोत्तर सेवा पोर्टल के संबंध में छात्रों और अभिभावकों द्वारा उठाई गई चिंताओं को देखते हुए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास से प्रोफेसरों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सहायता के लिए भेजने का निर्देश दिया है ताकि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया त्रुटिरहित हो सके। सीबीएसई के परीक्षोत्तर सेवा पोर्टल में तकनीकी समस्याओं की रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है। आईआईटी मद्रास की विशेषज्ञ टीम सिस्टम और तकनीकी कार्यप्रवाहों में लक्षित तकनीकी सुधार…
Read MoreCategory: Auto News
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखने के विशेष प्रावधान किए हैं। इसका उद्देश्य उनके अधिकारों को पूरी तरह संरक्षित रखना है। अमित शाह ने यह बात नई दिल्ली में कल जनजातीय सांस्कृतिक समागम में कही। नरेन्द्र मोदी सरकार के गृहमंत्री के नाते स्पष्ट कर देना चाहता हूं, यूसीसी की कोई पाबंदी वनवासी जगत पर वनवासी व्यक्ति पर लगने वाली नहीं, यूसीसी से कोई वनवासी अधिकारों का अतिक्रमण नहीं होने वाला है। गृहमंत्री ने धरती आबा…
Read MoreWHO ने इबोला के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय महत्व का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया; जबकि अफ्रीका सीडीसी ने महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया
मोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) और युगांडा में इबोला के संदिग्ध प्रकोपों के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organization ने 17 मई 2026 को स्थिति को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया है। यह निर्णय अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम 2005 के तहत लिया गया। अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र Africa Centres for Disease Control and Prevention ने भी इस प्रकोप को महाद्वीपीय सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHECS) घोषित किया है। यह निर्णय क्षेत्रीय स्तर पर बढ़ते जोखिम को देखते हुए लिया गया है। WHO…
Read Moreअमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान के साथ समझौते पर काफी हद तक सहमति बनी, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना भी शामिल
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राएल से बातचीत के बाद ईरान के साथ एक समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना भी शामिल है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर चर्चा जारी है और शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी, लेकिन उन्होंने समझौते की समय-सीमा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि समझौते के बारे में इस्राएल के साथ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात,…
Read More