भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-(BCCI) ने अगस्त में ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 18 अगस्त से होने वाले इस दौरे में भारतीय टीम तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलेगी।
22 अगस्त को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद भारतीय टीम एशिया कप में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात रवाना होगी।
