अतुल केशप ने भारत में अमेरिका के नए राजदूत का कार्यभार संभाल लिया है। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका और मालदीव में अमेरिका के राजदूत के रूप में कार्य किया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अतुल केशप काफी समय से राजनयिक रहे हैं और उनकी नियुक्ति से दोनों देशों के बीच निकट संबंध मज़बूत करने में मदद मिलेगी।
अतुल केशप ने कहा कि भारत में अमेरिकी मिशन में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्हें भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक होने पर गर्व है और भारत-अमेरिका भागीदारी को मज़बूत करने के लिए वे काम करते रहेंगे।
