NIA ने दरभंगा रेलवे स्‍टेशन पर पार्सल विस्‍फोट मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया

Vikral News

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण- एनआईए ने दरभंगा रेलवे स्‍टेशन पर पार्सल विस्‍फोट मामले में कल उत्‍तर प्रदेश के कैराना से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार हाजी सलीम और उसके बेटे कफील को आज पटना में एनआईए की अदालत में पेश किया जायेगा।

इससे पहले अदालत ने इसी मामले में मोहम्‍मद नसीर खान और उसके भाई इमरान खान को लश्‍कर-ए-तैयबा से कथित संबंधों को लेकर सात दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा था। इन दोनों भाईयों को 30 जून को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था।

रसायनयुक्‍त इस पार्सल को कांच की बोतल में रखकर महिलाओं के कपड़ों में टेप से चिपकाकर दरभंगा जाने वाली रेलगाड़ी में सिकंदराबाद रेलवे स्‍टेशन पर रखा गया था। ये पार्सल विस्‍फोट सात जून को दरभंगा रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर एक पर हुआ था।

Related posts

Leave a Comment