प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्‍ट्र के दो सहकारी बैंकों को नोटिस जारी किया

प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्‍ट्र के दो सहकारी बैंकों को नोटिस जारी किया

प्रर्वतन निदेशालय ने महाराष्‍ट्र के दो सहकारी बैंकों को नोटिस जारी किया है। इन बैंकों ने सतारा की जरन्‍डेश्‍वर चीनी मिल को खरीदने के लिए ऋण दिया था। यह मिल पहली जुलाई को जब्‍त कर ली गई थी। निदेशालय ने महाराष्‍ट्र राज्‍य सहकारी बैंक घोटाला मामले में यह करवाई की है। यह मिल राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार के निकट संबंधी की है। पुणे जिला केन्‍द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड और सतारा जिला केन्‍द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है। बैंकों से ऋण के बारे में विस्‍तृत जानकारी देने को कहा गया है। प्रर्वतन निदेशालय चीनी मिलों को ऋण के लेन-देन में इन बैंकों की अनियमितता पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। इन बैंकों के अध्‍यक्षों ने किसी भी तरह की अनियमितता के आरोप खारिज कर दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment