आज का अखबार हिंदी 17 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 17 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज प्रकाशित सभी अखबारों ने सात चरणों में आम चुनाव की निर्वाचन आयोग की घोषणा को विभिन्‍न शीर्षकों से सुर्खियों में दिया है- जनसत्‍ता के शब्‍द हैं- 47 दिन का चुनावी सफर, चरण दर चरण। दैनिक भास्‍कर ने प्रत्‍येक चरण की तिथ‍ि देते हुए लिखा है- दिल्‍ली में सातों सीट 25 मई को। अमर उजाला ने लिखा है- 19 अप्रैल से एक जून, दुनिया का सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्‍सव, वोटर जी तैयार हो जाइए। हरिभूमि ने देश के मानचित्र पर हर राज्‍य की सीट देते हुए लिखा है- जय बोलो जन-मन की। देशबन्‍धु ने निर्वाचन आयुक्‍त के चित्र के साथ शीर्षक दिया है- महापर्व का शंखनाद। राष्‍ट्रीय सहारा ने मुख्‍य पृष्‍ठ पर आकड़ों के साथ मतदान कार्यक्रम विस्‍तार से दिया है। नवभारत टाइम्‍स का शीर्षक है- सात चरणों में सत्‍ता।

अख़बारों ने राजनीतिक गहमा-गहमी और राजनीतिक दलों के सीट बंटवारे सहित अपने अनुमान और आकलन के साथ जोड़ तोड़ पर भी विस्‍तार से चर्चा की है। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- किसकी कितनी तैयारी, अब जनता की बारी।

निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते वक्‍त चित्र लगभग सभी अख़बारों ने पहले पन्‍ने पर दिए हैं- जनसत्‍ता ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार के कटाक्ष को बॉक्‍स में दिया है- कि अधूरी हसरतों का इल्‍जाम हम पर लगाना ठीक नहीं।

हिन्‍दुस्‍तान ने चार राज्‍यों का विधानसभा चुनाव का जिक्र साथ में किया है।

Related posts

Leave a Comment