मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पूर्व और मध्य भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने और वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश में इस महीने की 20 तारीख तक बिजली चमकने के साथ बारिश होगी और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अगले 6 दिन तक पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के तराई इलाकों में हल्की बारिश और साथ ही बर्फबारी होने की भी संभावना है।
अगले तीन-चार दिन दक्षिण भारत में अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।