देश के 7 राज्य सहीत 2 केंद्र शासित प्रदेश का स्‍थापना दिवस आज, इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी

देश के 7 राज्य सहीत 2 केंद्र शासित प्रदेश का स्‍थापना दिवस आज, इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी

देश के 7 राज्य सहीत 2 केंद्र शासित प्रदेश का स्‍थापना दिवस आज मनाया जा रहा है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आन्ध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्‍यप्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्‍थापना दिवस अवसर पर इन राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों को शुभकामनाएं दीं है। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ने इन सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों की प्रगति की कामना की। उन्‍होंने लोगों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया संदेश में जगदीप धनखड़ ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की निरंतर समृद्धि और स्थायी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अमृतकाल में सपनों के भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान देना जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment