मणिपुर में हुई हिंसा में इम्‍फाल पूर्वी जिले के न्यू चेकोन इलाके के चार घरों में आग लगा दी गई

मणिपुर में हुई हिंसा में इम्‍फाल पूर्वी जिले के न्यू चेकोन इलाके के चार घरों में आग लगा दी गई

मणिपुर में आज दोपहर बाद हुई हिंसा में इम्‍फाल पूर्वी जिले के न्यू चेकोन इलाके के चार घरों में आग लगा दी। कुछ हथियारबंद लोगों ने दुकानदारों को दुकानें बंद करने की धमकी दी थी, जिसके बाद ये घटना हुई। इस सिलसिले में कुकी समुदाय के एक पूर्व विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बल न्यू चेकोन क्षेत्र में पहुंचे और गुस्साई भीड़ को तितर-बितर कर दिया और इम्फाल पूर्वी जिले के जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देकर शाम चार बजे से घटाकर दोपहर एक बजे तक कर दिया। समाचार मिलने तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

इस बीच, मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने जानकारी दी है कि सुरक्षा बल इलाके में छापेमारी करेगा और हिंसक घटना से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करेगा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने लोगों से शांत रहने की अपील की और अनुरोध किया कि राज्य में हुई हिंसक घटना के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्‍यान न दें। आज शाम अपने सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त बीस कंपनियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने न्यू चेकॉन क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ कथित मारपीट की घटना की भी निंदा की।

Related posts

Leave a Comment