प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि तेजी से बढते भारतीय समुदाय के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंध फल-फूल रहे हैं। भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच सजीव पुल के रूप में कार्य कर रहा है। द ऑस्ट्रेलियन समाचारपत्र से साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच जन-संपर्क भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबधों का मजबूत स्तम्भ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे दोनों देशों के संबंध को नए स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और संरक्षा के क्षेत्र में करीबी संबंधों से खुला और स्वतंत्र हिन्द-प्रशांत सुनिश्चित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एक बार फिर वे सिडनी में प्रधानमंत्री अल्बनीज़ी के साथ उपस्थित हैं तो यह इस बात की तलाश करने का अवसर होगा कि दोनों देशों के संबंधों को अगले स्तर तक कैसे पहुंचाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि तेजी से बढते भारतीय समुदाय के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंध फल-फूल रहे हैं