जम्मू कश्मीर में ज़ोजिला दर्रे पर हुई ताजा बर्फबारी और हिमस्खलन के बाद श्रीनगर-कारगिल मार्ग सोमवार को लगातार आठवें दिन बंद रहा। मंगलवार को शैतान नाला ज़ोजिला के पास हिमस्खलन के बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया था, जिसमें आठ वाहन बर्फ के नीचे दब गए थे।
सीमा सड़क संगठन ने कहा था कि सड़क चौड़ीकरण के कारण राजमार्ग 22 अप्रैल तक बंद रहेगा। हालांकि आज भी बर्फबारी के कारण राजमार्ग बंद रहा। यातायात पुलिस ने कहा है कि हिमस्खलन को देखते हुए कल ज़ोजिला के रास्ते कोई वाहन नहीं चलेगा।
इस बीच सोनमर्ग और द्रास और कारगिल की ओर से बड़ी संख्या में यात्री वाहन और ट्रक प्रशासन की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।