बांग्लादेश में मोहम्मद सहाबुद्दीन ने आज 22वें राष्ट्रपति के रूप शपथ ली। संसद के अध्यक्ष डॉक्टर शीरिन शमिन चौधरी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मोहम्मद सहाबुद्दीन वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी, विधि विद और राजनेता हैं। उन्होंने 1974 में एमएससी डिग्री प्राप्त की। वे जिला और सेशन न्यायाधीश तथा भ्रष्टाचार-रोधी आयुक्त भी रहे।
उन्होंने 1966 के छह सूत्री आंदोलन, 1969 में जन आंदोलन, 1971 के मुक्ति संग्राम जैसे कई आंदोलनों में बढचढ कर हिस्सा लिया। बंगबंधू शेख मुजीबुर्रहमान की बर्बर हत्या के विरोध 1975 में उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जिसके लिए उन्हें तीन साल की कैद हुई।
