भारत ने सूडान में फंसे अपने नागरिको को वापस लाने के लिए अभियान “कावेरी” की शुरूआत की

भारत ने सूडान में फंसे अपने नागरिको को वापस लाने के लिए अभियान “कावेरी” की शुरूआत की

भारत ने सूडान में फंसे अपने नागरिको को वापस लाने के लिए अभियान कावेरी की शुरूआत की है। विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने ट्वीट संदेश में बताया है कि लगभग पांच सौ भारतीय सूडान बंदरगाह पहुंच गये हैं और अधिकांश रास्‍ते में हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जहाज और विमान नागरिकों को स्‍वदेश लाने के लिए तैयार हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत सरकार सूडान में अपने नागरिकों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Operation Kaveri gets underway to bring back our citizens stranded in Sudan.

About 500 Indians have reached Port Sudan. More on their way.

Our ships and aircraft are set to bring them back home.

Committed to assist all our bretheren in Sudan. pic.twitter.com/8EOoDfhlbZ

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 24, 2023

भारतीय वायुसेना के दो विमान सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जेद्दाह में तैयार खडे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि आईएनएस सुमेधा भी सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।

सरकार सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है और वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विदेश मंत्रालय सूडान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए विभिन्‍न पक्षों के साथ समन्‍वय कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment