RSHRC ने हड़ताल से बुरी तरह प्रभावित स्वास्थ्य सेवाओं का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया

राजस्थान में राज्य मानवाधिकार आयोग ने निजी अस्पतालों और नैदानिक केंद्रों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के बुरी तरह प्रभावित होने का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। आयोग ने राजस्थान चिकित्सा परिषद और स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव को इस बारे में रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील भी की है। राज्य सरकार ने एक वक्तव्य में कहा है कि कुछ डॉक्टर हाल में पारित स्वास्थ्य विधेयक के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। राज्य में पिछले 12 दिनों से जारी हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। डॉक्टर राजस्थान विधानसभा में पिछले सप्ताह पारित स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment