रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा है कि रूस अब अपने मिसाइल परीक्षणों के बारे में अमेरिका को सूचित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि रूस ने अमेरिका के साथ परमाणु हथियार समझौते से अलग होने के बाद अमेरिका के साथ सभी तरह की सूचनाओं के आदान-प्रदान पर रोक लगा दी है। इससे पहले दोनों देश परमाणु हथियारों की वर्तमान स्थिति से जुडे आंकडो के साथ-साथ मिसाइल परीक्षण लॉन्च के बारे में अग्रिम चेतावनियों का आदान-प्रदान करते रहे हैं। अमेरिका द्वारा नई स्टार्ट संधि के तहत रूस के साथ प्रत्येक दो वर्ष में परमाणु हथियारों से जुडी जानकारी साझा करना बंद किए जाने की घोषणा के बाद रूस के उप विदेश मंत्री का यह बयान आया है।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...