दिल्ली पुलिस ने बिहार शराब त्रासदी मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पिछले महीने बिहार में नकली शराब पीने के बाद कई लोगों की जान गई थी। अभियुक्त की पहचान बिहार के सारण ज़िले के निवासी राम बाबू महतो के रूप में की गई है। विशेष पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया है कि तकनीकी निगरानी और स्पष्ट सूचना मिलने के आधार पर मामले के प्रमुख अभियुक्त को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली पुलिस ने बिहार शराब त्रासदी मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया