चीन और अन्‍य पांच देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए आज से RT-PCR जांच अनिवार्य

सरकार ने कहा है कि आज से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आर.टी.पी.सी.आर. जांच आवश्‍यक कर दी गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि यह जांच, भारत की यात्रा आरंभ होने से पहले 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए।

भारत में अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों के आगमन पर दो प्रतिशत यात्रियों की औचक जांच पहले ही जारी है। मंत्रालय ने बताया है कि पूरे विश्‍व में कोविड की स्थिति को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।

चीन से कनाडा आ रहे हवाई यात्रियों को प्रस्‍थान से कम से कम दो दिन पूर्व की कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट देना आवश्‍यक होगा। यह प्रतिबंध लगाने वाले देशों की सूची में कनाडा भी शामिल हो गया है। यह प्रतिबंध गुरुवार से लागू किया जा रहा है। चीन, हांगकांग या मकाऊ से प्रस्‍थान कर कनाडा जाने वाले हवाई जहाजों पर दो वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए यह रिपोर्ट देना आवश्‍यक होगा।

Related posts

Leave a Comment