संयुक्त राष्ट्र महासभा की 56वीं पूर्ण बैठक में नेपाल को दो वर्ष के लिए शांति निर्माण आयोग-पीबीसी का सदस्य चुना गया

संयुक्त राष्ट्र महासभा की 56वीं पूर्ण बैठक में नेपाल को दो वर्ष के लिए शांति निर्माण आयोग-पीबीसी का सदस्य चुना गया

संयुक्त राष्ट्र महासभा की 56वीं पूर्ण बैठक में नेपाल को दो वर्ष के लिए शांति निर्माण आयोग-पीबीसी का सदस्य चुना गया है। सदस्यता का यह कार्यकाल पहली जनवरी 2023 से शुरू होगा। इससे नेपाल को विश्व में शांति के क्षेत्र में सक्रिय योगदान करने वाले देश के रूप में मान्यता मिलेगी। नेपाल के साथ बांग्लादेश, इथियोपिया, भारत, और रवांडा को भी संयुक्त राष्ट्र मिशनों में सैन्य और पुलिस कार्रवाई में योगदान कर्ता की श्रेणी में शामिल किया गया है। नेपाल वर्ष 1958 से संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की गतिविधियों में भाग लेता रहा है।

पीबीसी 31 सदस्यीय संस्था है, जो 2005 में स्थापित की गई थी। इसका उद्देश्य संघर्षरत देशों में शांति प्रयासों को समर्थन देना है। यह संस्था शांति और स्थिरता बनाए रखने के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद को सलाहकार सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।

Related posts

Leave a Comment