देश के उत्तरी भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी र‍हेगा

देश के उत्तरी भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी र‍हेगा

देश के उत्तरी भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी र‍हेगा क्‍योंकि दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब समेत भारत-गांगये मैदानों में घना कोहरा बना हुआ है। भारत मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर और घने कोहरे की स्‍थ‍िति पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश भागों मे बनी रह सकती है।

पंजाब और हरियाणा के बारे में मौसम विभाग ने शीतलहर की स्‍थ‍िति और रविवार तक दूर-दराज के स्‍थानों पर घने कोहरे का पूर्वानुमान बताया है। जम्मू-कश्‍मीर के लिए मौसमविदों ने अगले कुछ दिनों में सर्द रातों का अनुमान बताया है कि क्‍योंकि न्‍यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्‍मीद है। कश्‍मीर के कुछ भागों में क्रिसमस के आसपास वर्षा और हल्‍की बर्फबारी होने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment