कर्नाटक में स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और गम्भीर श्वसन संक्रमण के लिए अनिवार्य रूप से कोविड परीक्षण कराने का परामर्श जारी किया है। साथ ही, लोगों से बंद कमरों में मास्क लगाने की सलाह दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने कल बेलगावी में बताया कि अन्य देशों में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए यह परामर्श जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में सभी लोगों को तीसरी डोज लगा दी गई है। राज्य में कल 16 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि एक हजार 261 रोगियों का उपचार चल रहा है।