उत्तर कोरिया ने आज पूर्वी तट से कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया दागी गईं तोप जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी। दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार इससे किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस साल यह उत्तर कोरिया के 28वें दौर का मिसाइल परीक्षण था।
अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु हथियार का सातवां परीक्षण करता है तो उसका कडा जवाब दिया जाएगा। उत्तर कोरिया ने इसी महीने एक समुद्री “बफर ज़ोन” में कई तोपें दागी और गोलाबारी की।