NIA ने केरल में प्रतिबंधित PFI के पूर्व प्रदेश सचिव CA राऊफ को गिरफ्तार किया

NIA ने केरल में प्रतिबंधित PFI के पूर्व प्रदेश सचिव CA राऊफ को गिरफ्तार किया

एन.आई.ए. ने केरल में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया-पी.एफ.आई. के पूर्व प्रदेश सचिव सी.ए. राऊफ को गिरफ्तार किया है। कल रात पलक्‍कड जिले के पट्टाम्बी में उसके आवास पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार किया गया।

राऊफ की पीएफआई की गतिविधियों में अहम भूमिका थी। सितम्‍बर में पीएफआई पर लगाये गये प्रतिबंध के खिलाफ हडताल के आहवान के बाद वह फरार हो गया था। हड़ताल से राज्‍यभर में सरकारी और निजी संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा था।

एन आई ए ने कल रात राऊफ के घर लौटने की सूचना मिलने के बाद उसके मकान को घेर लिया था। उसे पूछताछ के लिए कोच्चि लाया गया है।

Related posts

Leave a Comment