रूस ने यूक्रेन में अमेरिका की “सैन्य-जैविक गतिविधियों” की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज की

रूस ने यूक्रेन में अमेरिका की “सैन्य-जैविक गतिविधियों” की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज की

रूस ने यूक्रेन में अमेरिका की “सैन्य-जैविक गतिविधियों” की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शिकायत दर्ज की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूसी संघ के पास मसौदा प्रस्‍ताव के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शिकायत दर्ज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान के दौरान अमरीकी सैन्य-जैविक गतिविधियों से संबंधित साक्ष्य और सामग्री प्राप्त हुई है।

यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के तुरंत बाद रूस ने अमेरिका पर जैविक हथियारों के विकास और अनुसंधान के लिए वित्तपोषण का आरोप लगाया था। हालांकि अमेरिका और यूक्रेन ने देश में जैविक हथियारों के उत्पादन के लिए किसी भी प्रयोगशाला की मौजूदगी से इनकार किया है।

Related posts

Leave a Comment