फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप में आज भारत का सामना मोरक्को से होगा। मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में रात आठ बजे से खेला जायेगा। मंगलवार को अपने शुरूआती मैच में भारत को अमरीका से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप का पहली बार आयोजन कर रहा है। 11 से 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मैच भुवनेश्वर, गोआ और नवी मुम्बई में खेले जायेंगे।