तुर्किए और सीरिया के विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या पचास हजार से अधिक हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, तुर्किए में 44 हजार 218 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि सीरिया में पांच हजार 914 लोगों के मारे जाने की खबर है। दक्षिण-पूर्वी तुर्किए और उत्तरी सीरिया में 6 फरवरी को आए पहले भूकंप की तीव्रता 7 दशमलव सात मापी गई थी। इस क्षेत्र में बाद में भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। तुर्किए प्रशासन ने भूकंप से क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया है। भूकंप से एक लाख 60 हजार से अधिक भवन धराशायी या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनमें पांच लाख बीस हजार से अधिक मकान थे।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...