सूडान के दारफुर में प्रतिद्वंदी गुटों के बीच कल हुई झड़पों में 168 लोगों की मौत हो गई और 98 घायल हो गए। वर्ष 2003 में शुरू हुए गृहयुद्ध में तबाह हो चुके दारफुर में भूमि, पशु धन, पानी और चारे को लेकर हुए विवादों के बाद पिछले वर्ष अक्टूबर में संघर्ष चरम पर पहुंच गया था।
दारफुर में एक स्वतंत्र सहायता समूह के प्रवक्ता एडम रीगल ने कहा कि ताजा झड़पें शुक्रवार को पश्चिमी दारफुर के क्रिंक क्षेत्र में शुरू हुई। उन्होंने कहा कि झडपों में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।