अमेरिका ने यूक्रेन को 16 करोड़ 50 लाख डॉलर का गोला-बारूद बेचने की मंजूरी दी

अमेरिका ने यूक्रेन को 16 करोड़ 50 लाख डॉलर का गोला-बारूद बेचने की मंजूरी दी

अमेरिका ने यूक्रेन को विदेशी सैन्य आर्थिक मदद के रूप में 32 करोड 20 लाख डॉलर देने की घोषणा करते हुए उसे 16 करोड 50 लाख डॉलर का गोला-बारूद बेचने की मंजूरी दे दी है। युक्रेन की राजधानी कीव में रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की के बीच हुई वार्ता के बाद यह घोषणा की गई। आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि नई वित्‍तीय सहायता देने की घोषणा के साथ ही अमेरिका की ओर से यूक्रेन को अब तक 3 अरब 70 करोड डॉलर की मदद दी जा चुकी है।

Related posts

Leave a Comment