मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के वायदा कारोबार में सोना आज 670 रुपए की गिरावट पर रहा और यह 51 हजार 590 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर दर्ज हुआ।
चांदी मई के वायदा कारोबार में एक हजार 655 रुपये लुढककर 64 हजार 890 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर दर्ज हुई।
वैश्विक बाजारों की बात की जाये तो सोना सुस्ती के साथ एक हजार नौ सौ सात डॉलर 70 सेंट प्रति ओंस के स्तर पर रहा, जबकि चांदी भी आज दिन के कारोबार में ऊपर आकर 23 डॉलर 70 सेंट प्रति ओंस के स्तर पर दर्ज हुई।