हॉकी इंडिया ने संभावित इंडिया-ए पुरूष और महिला टीमों के लिए 33-33 खिलाडियों की सूची जारी की है।
पुरूष हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को इंडिया-ए पुरूष टीम का और पूर्व हॉकी खिलाडी दीपक ठाकुर को इंडिया-ए महिला टीम का कोच नामित किया गया है।
तोक्यो ओलिम्पिक में कांस्य पदक विजेता रूपेन्दर पाल सिंह और बिरेन्दर लकडा तथा एस. वी. सुनील को संभावित पुरूष टीम के लिए 33 खिलाडियों की सूची में रखा गया है। इस सूची से बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम चुनी जाएगी।
बंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में कल से दोनों टीमों का राष्ट्रीय शिविर शुरू होगा।