डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप-एक के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने डेनमार्क को 4-0 से हराया

डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप-एक के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने डेनमार्क को 4-0 से हराया

डेविस कप टेनिस में ग्रुप-ए के प्‍ले-ऑफ मुकाबले में भारत ने डेनमार्क को 4-0 से हरा दिया है। कल रोहन बोपन्‍ना और दिविज शरण की जोड़ी ने डेनमार्क के फ्रेडरिक निल्‍सन और माइकल टोर्पीगार्ड की जोड़ी को हराकर भारत को बढ़त दिला दी। दिल्‍ली जिमखाना क्‍लब में हुए मुकाबले में डेनमार्क की जोड़ी ने पहला सेट जीतकर मेजबान भारत को चौंकाया लेकिन जल्‍द ही भारतीय जोड़ी अपनी लय में लौट आई और बाद के दोनों सेट जीत लिए।

उधर, रिवर्स सिंगल में, रामकुमार रामनाथन ने जोहान्‍स इंगिल्‍डसन को 5-7, 7-5, 10-7 से हरा दिया।

Related posts

Leave a Comment