भुगतान के लिए कार्ड जारी करने वाली अमेरिकी कंपनियों – वीज़ा और मास्टरकार्ड ने यूक्रेन मुद्दे को लेकर रूस में अपना प्रचालन स्थगित कर दिया है। दोनों कंपनियों ने कहा कि फिलहाल रूस में वीज़ा और मास्टरकार्ड से कोई लेन-देन नहीं हो सकेगा। वीज़ा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल केली ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के विरुद्ध रूस की अकारण कार्रवाई के कारण कंपनी यह फैसला लेने के लिए बाध्य है। मास्टर कार्ड ने भी कहा है कि रूसी बैंकों द्वारा जारी मास्टरकार्ड अब उनकी कंपनी के नेटवर्क से जुड़े नहीं रह गए हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि रूस के बाहर जारी मास्टरकार्ड का उपयोग रूस के एटीएम और कारोबारी लेन-देन लिए नहीं किया जा सकेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...