आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से टकराने के बाद चक्रवात गुलाब कमजोर हुआ

आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से टकराने के बाद चक्रवात गुलाब कमजोर हुआ

चक्रवात गुलाब कल रात उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट पर टकराने के बाद कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि छत्‍तीगढ़ की ओर बढ़ते हुए आज दोपहर बाद इसके ओडिशा को पार कर जाने की संभावना है। राज्य के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने पहले ही दक्षिण ओडिशा के कोरापुट, रायगढा़, गजपति और मलकानगिरी जिलों के चालीस हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेज दिया है। इस बीच, दक्षिण ओडिशा सहित राज्य के 11 जिलों में शिक्षण संस्थान आज बंद रहेंगे।

चक्रवात गुलाब ओडिशा और आंध्रप्र देश के तट से टकराने के बाद आगे बढ गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में आज और कल मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। तूफान के असर से विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में आज और कल बहुत तेज आंधी और बारिश की आशंका है।

पालघर, ठाणे और रायगढ में कल अत्यधिक तेज बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के साथ रत्नागिरि, नासिक, पुणे,अहमदनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment