आज विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में पर्यटन और इसके सामाजिक सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। पर्यटन मंत्रालय आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय आतिथ्य सत्कार उद्योग समेकित डेटाबेस-निधि के दूसरे चरण का शुभारंभ करेगा। इस अवसर पर भारत पयर्टन सांख्यकी 2021- एक नजर में, पुस्तिका भी जारी की जायेगी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्रालय, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और रेस्पोंसिबल टूरिज्म सोसाइटी ऑफ इंडिया के बीच समझौता ज्ञापनपर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे। इसके तहत सभी पक्ष पर्यटन के क्षेत्र में स्थायित्व के उपायों को प्रोत्साहित करेंगे। कोविड के बाद भारत अनलॉक की प्रक्रिया में है और घरेलू पर्यटन धीर धीरे लेकिन निरंतर फिर से गति पकड रहा है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...