केरल में, मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर तेज से बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य के एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कोझिकोड़, कन्नूर और कासरगोड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
आईएमडी के एक बयान में कहा गया है कि 16 नवंबर तक केरल में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।
‘रेड अलर्ट’ 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ 6 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश को दर्शाता है। ‘येलो अलर्ट’ का मतलब 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश है।