भारत ने लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने पर पाकिस्‍तान की निंदा की

भारत ने आज कहा कि पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यक समुदायों की सांस्‍कृतिक विरासत पर हमलों से पाकिस्‍तानी समाज में अल्‍पसंख्‍यक समुदायों के लिए असहनशीलता और अनादर का पता चलता है। लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने से सम्‍बंधित मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह इस तरह की तीसरी घटना है जिसमें प्रतिमा को तोडा गया है। इस प्रतिमा का अनावरण 2019 में किया गया था।

उन्‍होंने कहा कि पूजा स्‍थलों, सांस्‍कृतिक विरासत और निजी सम्‍पत्तियों पर हमलों सहित अल्‍पसंख्‍यक समुदायों के साथ हिंसक घटनाएं पाकिस्‍तान में चिंताजनक स्‍तर तक बढ गई है। अरिंदम बागची ने कहा कि 12 दिन पहले भीड ने रहीम यार खान में हिंदू मंदिर पर हमला किया था।

Related posts

Leave a Comment