बिहार में बाढ से जुडी घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकांश लोगाों की मौत डूब जाने के कारण हुई है। इस बीच, पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में मुजफ्फरपुर-पनियहवा रेल खण्ड के सुगौली और मझौलिया स्टेशन के बीच रेल पुल पर बूढी गंडक का पानी आ जाने से 6 विशेष रेलगाडियां निरस्त कर दी गई है और 12 को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आकाशवाणी को बताया कि छतिग्रस्त पुलों और उनके नीचे जलस्तर की निगरानी के लिए सुरक्षा तंत्र सतर्क है। सभी पुलों पर पथनिरीक्षकों को तैनात किया गया है।
बिहार में आई बाढ़ से 21 लोगों की मौत
