उत्‍तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी में 736 करोड रूपये से अधिक की 75 परियोजना को पूरा किया

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 736 करोड रूपये से अधिक की 75 परियोजना को पूरा कर लिया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की कल समीक्षा की।

जो 75 विकास परियोजनाएं पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं उनमें 186 करोड़ो रुपए की लागत से बना रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शामिल है ये कन्वेंशन सेंटर भारत और जापान की दोस्ती की मिसाल के तौर पर बना है जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उस वक्त के जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखी थी। शिवलिंग के आकार के बने इस कन्वेंशन सेंटर में भारत और जापानी वास्तुकला का अद्भुत संगम नजर आता है और इसके हॉल में तकरीबन 12 सौ लोगों के बैठने का इंतजाम है वहीं बाहरी इलाके में 108 एल्‍मुनियम के रुद्राक्ष लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में वाराणसी में रिकॉर्ड संख्या में विकास परियोजनाएं आई हैं और विकास स्पष्ट नजर आता है उन्होंने कहा कि इस पुरातन शहर में हुए विकास का संदेश दुनियाभर में पहुंचना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment