हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में विश्‍वासमत हासिल किया

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में विश्‍वासमत हासिल किया

हरियाणा में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बाद नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज विशेष विधानसभा सत्र में विश्वास मत हासिल कर लिया है। सदन में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने ध्वनिमत से विश्‍वास मत प्राप्‍त कर लिया।

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विश्वास मत के लिए सदन में रखे गए प्रस्ताव पर लगभग 2 घंटे चर्चा हुई और प्रस्‍ताव ध्‍वनिमत से पारित हो गया। कल जननायक जनता पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर सहमति न बन पाने के बाद दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था जिसके बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया था। इस्‍तीफे के बाद नायब सिंह सैनी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने शाम को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपना कार्यभार संभालते ही विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत साबित करने का फैसला लिया। सरकार को आज छ निर्दलीय विधायकों और हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल काँडा का समर्थन मिला।

इस बीच, राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल विधानसभा सीट से त्‍यागपत्र दे दिया है।

Related posts

Leave a Comment