WPL 2024: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हराया

महिलाओं की प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया। कल रात गुजरात जायंट्स ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट पर एक सौ 26 रन बनाए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 13 ओवर एक गेंद में ही तीन विकेट के नुकसान पर एक सौ 29 रन बनाकर मैच जीत लिया। शीर्ष पर रहने के कारण दिल्‍ली कैपिटल्‍स सीधे फाइनल में पहुंच गई है। कल प्‍ले ऑफ में मुम्‍बई इंडियन्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैग्‍लोर आमने सामने होंगे। इस मैच के विजेता का सामना रविवार को फाइनल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा।

Related posts

Leave a Comment