हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा- हिंसा में शामिल लोगों को सरकारी और निजी संपत्ति दोनों के नुकसान की भरपाई करनी होगी

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि सरकार साम्‍प्रदायिक संघर्ष में निजी और सार्वजनकि संपत्ति को नुकसान की भरपाई दंगाइयों से कराने वाला वर्ष 2021 में पारित कानून लागू करेगी। उन्‍होंने संवाददाताओं से कहा कि नूंह और दक्षिणी हरियाणा के अन्‍य स्‍थानों में हिंसा के सिलसिले में 70 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

कोई भी जो लोस है चाहे वो पब्लिक प्रोपर्टी का होगा, चाहे किसी भी प्राईवेट प्रोपर्टी का होगा। जिन्‍होंने नुकसान किया है वो इस बात के लिए लाइबल है कि उनसे वो भरपाई कराई जाए। तब उसका पूरा अपना जो सरकारी प्रोपर्टी है उसका हम करेंगे, प्राईवेट प्रोपर्टी वालों को भी कहेंगे कि इसकी लाइबेलेटी जिनके ऊपर है उनसे उनकी भरपाई कराई जाए।

अभी तक एक सौ सोलह लोगों को अरेस्‍ट किया गया हैं और नब्‍बे इसके अतिरिक्‍त और डिटेल किए गए हैं सारी प्रोसेस में कोई भी दोषी है उसको बक्‍शा नहीं जाएगा। यह सारी योजना हमारी इसमें बनी है आगे के लिए कुछ चीजे हमने जो और तय की है उसमें एक यह तय किया है आईआरबी की बटालियन नूंह जिले में ही स्‍थापित की जाएगी।

इस बीच झडपों में मरने वालों की संख्‍या छह हो गई है। इनमें होमगार्ड के दो जवान श‍ामिल हैं। नूंह में सोमवार को एक धार्मिक शोभायात्रा पर हमले के बाद दक्षिण हरियाणा में हिंसा भडक गई थी।

हरियाणा के गुरूग्राम में सभी शिक्षण संस्‍थान आज से खुल गए हैं। उपायुक्‍त निशांत कुमार यादव ने बताया कि सोहना उपमंडल सहित गुरूग्राम के सभी शैक्षणिक संस्‍थान आज फिर से खुले।

हरियाणा सरकार ने नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिले के अलावा सोहना, पटौदी, मानेसर सब डिवीजनों में पांच अगस्‍त तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

Related posts

Leave a Comment