राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भोपाल में भारत की लोक और जनजाति अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव “उत्कर्ष” एवं अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव “उन्मेष” का शुभारंभ करेंगी। संस्कृति मंत्रालय के संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी के साथ संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश में 3 से 5 अगस्त तक इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।
उत्कर्ष उत्सव में देश के 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के करीब 800 कलाकार लोक एवं जनजातीय प्रदर्शन कलाओं की छटा बिखेरेंगे। इसमें लेह एवं लद्दाख का जबरो नृत्य, नागालैंड का सुमी वार, गोवा का समय, सिक्किम का सिंधी छम और मध्यप्रदेश का राई लोक नृत्य शामिल है। वहीं अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव, उन्मेष एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन है। इसमें बहुभाषी कविता पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन, आजादी के अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान संबंधी विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। उत्सव में पांच सौ 75 साहित्यकार, 15 देशों की 100 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधत्व करेंगे। यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया जा रहा है।