सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन को लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच की निगरानी के लिए नियुक्त किया

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन को लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच की निगरानी के लिए नियुक्त किया है। इस हिंसा में आठ लोगों की मृत्यु हुई थी। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रामना और न्यायमूर्ति सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति हिमा कोहली की खंडपीठ ने न्यायमूर्ति जैन के नेतृत्व वाले आयोग को निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। शीर्ष न्यायालय ने इस घटना की जांच-पड़ताल के लिए विशेष जांच दल-एसआईटी का पुनर्गठन भी कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के वर्तमान महानिरिक्षक पद्मजा चौहान भी एसआईटी का हिस्सा होंगी।

लखीमपुर खीरी घटना के बारे में एफआईआर दर्ज करने के लिए भेजे गए पत्रों के आधार पर एक याचिका पंजीकृत की गई थी जिसमें न्यायालय से घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया था। लखीमपुर खीरी घटना में उत्तर प्रदेश में कृषि संबंधी कानून के खिलाफ किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय राज्य मत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र अशीष मिश्रा की चार पहिया वाहन से कई किसान कुचले गए थे। इसके बाद की हिंसा में आठ लोगों की मृत्यु हुई थी।

Related posts

Leave a Comment