जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवाद लगातार कम हो रहा है: पुलिस महानिदेशक

जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवाद लगातार कम हो रहा है: पुलिस महानिदेशक

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि आतंकवाद को खत्म करने के प्रति सुरक्षा बलों के संकल्प के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद लगातार कम हो रहा है लेकिन पाकिस्‍तान राज्य में और अधिक आतंकवादियों तथा हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश कर रहा है।

राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास नशीले पदार्थों के एक तस्‍कर के घर से सात किलो हेरोईन, दो करोड़ रूपये से अधिक की नकदी और गोला-बारूद की बरामदगी को एक बड़ी सफलता बताया है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा बल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जड़ से समाप्‍त करने के लिए व्‍यापक कारवाई कर रहे हैं। दिलबाग सिंह ने कहा कि पुलिस ने भूमिगत और ओवरग्राउंड चैनलों की मदद से घुसपैठ को नियंत्रित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment