दिल्ली में वायु प्रदूषण को देखते हुए अगले आदेश तक स्कूल, कॉलेज और पुस्तकालय बंद रहेंगे। शहर के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संवाददाताओं से कहा कि इस महीने की 21 तारीख तक दिल्ली सरकार के विभागों के सभी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान निर्माण व तोड़-फोड़ के कार्य पर भी रोक रहेगी। गोपाल राय ने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाहर से आने वाले वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए एक हजार निजी सीएनजी बसों को किराए पर लिया जाएगा।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...