संसद का शीतकालीन सत्र कल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगा

संसद का शीतकालीन सत्र कल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगा

संसद का शीतकालीन सत्र निर्धारित समय से छह दिन पहले कल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगा। लोकसभा में आज शून्यकाल के दौरान, विपक्षी सदस्य भारत-चीन सीमा मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे, इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संसदीय कार्य सलाहकार समिति ने सदन को कल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ विधेयकों के साथ कई महत्वपूर्ण चर्चा होनी बाकी है। प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी सदस्यों से सदन को चलने देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अनुसार सत्र 7 दिसंबर को शुरू हुआ था और 29 दिसंबर को समाप्त होने वाला था। इससे पहले कई विपक्षी नेताओं ने भी क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर शीतकालीन सत्र को जल्‍द समाप्‍त करने का आग्रह किया था।

Related posts

Leave a Comment